फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और उसके साथ भाग रही हूं, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 21 Jun 2026 06:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
Jokes:  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ।
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए।
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है।
बाप बेहोश...
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पति बाइक लेकर घर से निकल रहा था...
पत्नी- ये लो सुई...
पति- ये क्यों...?
पत्नी- अगर चेकिंग चल रही हो, तो सुई से पंचर करके पैदल बगल से निकल लेना...
पंचर मात्र 20 रुपये का बनेगा और चालान हजार का...!

Hindi Jokes: पप्पू- मेरे सभी कागज हैं, तो क्यों 2000 का चालान काटा? पुलिस का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना।
रिजल्ट के बाद...
पिता- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा...?
बेटा- दिमाग खराब मत कर मदनलाल, तूने पापा कहलवाने का हक खो दिया है...!

Jokes in Hindi: चिंटू ने पिंटू को बताया मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- आज मैं नाऊन पढ़ाऊंगी!  पप्पू तुम खड़े हो जाओ...
पप्पू- जी मैडम...
टीचर- लड़की सबसे हंस के बात करती है, इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सबसे सेटिंग करना चाहती है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें