फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा मर्दों के बारे में पप्पू ने कही ऐसी बात....पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 23 Oct 2020 08:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।

------------------------------------------

दो महिलाएं बस में सीट के लिए लड़ रही थीं…
.
कंडक्टर - लड़ो मत, जो उम्र में बड़ी हो बैठ जाए...
.
फिर क्या… दोनों रास्ते भर -
दीदी आप बैठ जाओ
दीदी आप बैठ जाओ….!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गुंडा - चल 'हफ्ता' निकाल...
.
.
पप्पू (कैलेंडर फाड़ते हुए)
ले भाई...
पूरा 'महीना' ही रख ले...!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बार एक स्कूल मे आग लग गई, स्कूल की छुट्टी हो गई...
सब बच्चे स्कूल से घर खुशी खुशी जा रहे थे...
लेकिन एक बच्चा बड़ा दुखी होकर स्कूल से जा रहा था...!
.
टीचर ने उसको देखा अपने पास बुलाया और पूछा -
बेटा सब बच्चे तो इतने खुश हैं, लेकिन तुम दुखी क्यों हो...?
.
लड़का बोला आग से स्कूल ही तो जला है...
मास्टर तो सारे बच गए....
कल पार्क मे बिठाकर पढ़ाने लगेंगे...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अध्यापक - 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए
कोई वाक्य बनाओ...!
.
.
चिंटू - मैंने दूध वाले से पूछा,
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो,
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है इसलिए...!
.
दे थप्पड़ दे थप्पड़…
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया...
.
लड़की - कौन हो तुम...? क्यों फोन किया...?
.
लड़का - जी, आपका नाम क्या है...?
.
लड़की - शीतल...!
.
लड़की - अब बताइए आपका नाम क्या है...?
.
लड़का - पेयजल...
.
लड़की - कमीने, मेरा मजाक उड़ाता है...?
.
लड़का - सॉरी मैम, मेरा मतलब था 'फैजल'...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - शादीशुदा मर्द राशिफल नहीं पढ़ते...!
.
गप्पू - अच्छा...!
.
पप्पू - हां...!
.
गप्पू - तो फिर क्या पढ़ते हैं...?
.
पप्पू - वो तो... चाय के लिए अदरक कूटने की आवाज से ही
अंदाजा लगा लेते हैं कि आज उनका दिन कैसा रहेगा...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें