फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: आदमी के भोलेपन का स्तर देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 05 Mar 2021 10:38 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था...
.
किसी महापुरुष ने कहा था कि...
आप जिस विषय में ज्यादा सोचते हो,
वैसे ही बन जाते हो...!
.
अब मुझे ये डर है कि...
किसी दिन मैं अंबानी न बन जाऊं...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...!
.
पंडित जी बोले - ऐसा क्यों...?
.
बुजुर्ग बोला - बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...!
.
पंडित जी - कौन सा शब्द...?
.
बुजुर्ग - वही, जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...!
.
पंडित जी बेहोश...
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गहरी खाई में गिरकर घायल हुए
पति को फटकारते हुए पत्नी बोली -
.
.
तुम इतना नीचे गिर सकते हो,
मैं सोच भी नहीं सकती थी...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू घर के सामने पेड़ पर रस्सी बांध रहा था,
कपड़े सुखाने के लिए...
.
.
तभी पड़ोसन भागी-भागी आई और बोली -
ये कदम मत उठाना, मेरी तरफ से हां है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सबसे छोटी पुनर्जन्म कथा...
.
पत्नी बोली - मर गए क्या...?
.
पति - आया...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
भोलापन तो देखिए...
.
.
एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गई...
वो अस्पताल गया तो देखा कि वहां
एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई थी,
तो वो उसको देखकर बोला -
आपकी दो पत्नियां हैं क्या...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें