फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस का जोक्स सुनकर पप्पू ने कह दी ऐसी धमाकेदार बात....पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 09 Dec 2020 03:53 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

डॉक्टर - चश्मा किसके लिए बनवाना है...?
.
पप्पू - टीचर के लिए।
.
डॉक्टर - पर क्यों...?
.
पप्पू - क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
उस दिन तो उड़ते पंछी भी चौंक कर हवा में ही रूक गए...
.
.
जब पत्नी बोली - सुनो,
ये जो तुम कार में एसी चलाते हो,
इसका बिल घर पर आता है या दुकान पर?
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गप्पू - पप्पू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है,
सारा घर हिल रहा है...!
.
.
.
पप्पू - ओए, चुपचाप जाकर सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा,
हम तो किरायेदार हैं...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
ससुर - मेरी बेटी का ख्याल रखना,
इसकी आंखों में आंसू ना आने पाए।
.
.
.
दामाद - ठीक है प्याज मैं काट दूंगा,
पर बर्तन तो इसे ही मांजने पड़ेंगे...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - तुम ऑपरेशन कराए बिना ही अस्पताल से क्यों भाग गए...?
.
बंता - नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा...
ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
.
संता - तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स!
.
बंता - वो ये बात मुझसे नहीं, डॉक्टर से कह रही थी...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बॉस ने जोक सुनाया... पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए पप्पू के
.
बॉस ने पूछा - तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या...?
.
पप्पू बोला - सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें