फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति से पत्नी हार एक ही स्थिति में स्वीकार करती है...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 26 Feb 2021 12:19 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था...
.
आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ...
.
पड़ोसन बीवी से बोली - काश ये मेरे पति होते'
.
बीवी मुझसे बोली - आज के बाद आप
बर्तनों से दूर रहोगे...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
शादीशुदा मर्द अपना राशिफल नहीं पढ़ते...
.
वो तो...
.
अदरक कूटने की आवाज से ही अंदाजा
लगा लेते हैं कि...
.
उनका दिन कैसा रहेगा...?
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
जीवन क्या है? 
.
बचपन में होमवर्क...
.
जवानी में होमलोन...
.
बुढ़ापे में अलोन (अकेला)...
.
फिर घर बैठकर अनुलोम-विलोम...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पप्पू - वो जो टेबल पर आदमी बैठा है,
उससे मेरी दुश्मनी है...!
.
दोस्त - टेबल पर तो चार आदमी बैठे हैं...!
.
पप्पू - वो जिसकी मूंछें हैं...!
.
दोस्त - मूंछें तो सबकी हैं...!
.
पप्पू - वो जिसके सफेद कपड़े हैं...!
.
दोस्त - वो तो सबके सफेद हैं...!
.
पप्पू ने गुस्से में पिस्तौल निकाली और
तीन आदमियों को गोली मार दी...
और जो बच गया, उसकी तरफ इशारा करके बोला -
इससे मेरी दुश्मनी है, इसको नहीं छोड़ूंगा...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - कहां दर्द है...?
.
मरीज - अगर फीस कम करते हो
तो बताऊंगा... वरना खुद ही ढूंढो...!
.
डॉक्टर साहब बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नियां पति से एक ही स्थिति में
हार स्वीकार करती हैं...!
.
.
.
बस हार सोने का होना चाहिए...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें