फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने मरीज से पूछा ऐसा धमाकेदार सवाल...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 21 Sep 2020 11:12 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

काका - कमर में बहुत दर्द है...
जरा गुप्ता जी के घर से आयोडेक्स ले आओ...
.
काकी - अरे वो नहीं देंगे...बहुत कंजूस हैं..!
.
काका - हां हैं तो खानदानी कंजूस...पता नहीं इतने पैसे लेकर कहां जाएंगे...
मर जाएंगे यूं ही... ऐसा करो अलमारी से तुम अपनी ही निकाल लो,
दर्द कुछ ज्यादा ही है...!!!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pexels.com
पत्नी - क्यों जी, आटा कहां पिसवाया आपने...?
.
पति(सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर...
.
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
.
पति - कहीं तो नहीं गया, वहीं रूका था...
.
पत्नी - ध्यान कहां रहता है आप का.. आती-जाती औरतों को देख रहे होंगे, खूब जानती हूं आपको
.
पति(अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वहीं सामने खड़े होकर आटा पिसवाया

पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा
बहुत दिनों से नोट कर रही हूं घर के काम में आपका
बिल्कुल ध्यान नहीं रहता...
.
पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?

पत्नी - रोटियां जल कैसे गई फिर..?
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो...
.
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
.
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर – और बताओ अब कैसे हो...?
शराब पीना बंद किया या नहीं...

मरीज – जी डॉक्टर साहब...बिल्कुल छोड़ दिया है,
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं..!!!
.
डॉक्टर – ‘बहुत बढ़िया’... और ये तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं...?
.
मरीज – जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें