फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू की बातें सुनकर पड़ोसी हुआ बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 19 Jan 2021 09:09 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

टीचर - तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो...?
.
बच्चा - मम्मी पापा लड़ रहे थे...!!!
.
टीचर - वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए...?
.
बच्चा - मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था...!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू - भाई तुम्हारे हाथ-पैर कैसे टूट गए...?
.
गप्पू - लड़की का फोन रिचार्ज कराने के चक्कर में...
.
पप्पू - क्यों भाई? रिचार्ज के पैसे नहीं दिए क्या?
.
गप्पू - अरे भाई जिस दुकान पे रिचार्ज कराने गया था, वो दुकानदार
लड़की का भाई निकला...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
मास्टर जी सभी बच्चों को पढ़ा रहे थे कि...
दिल्ली में कुतुब मीनार है...!!!
.
उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...
.
मास्टर जी ने पप्पू का कान पकड़ा और पूछा- मैंने अभी क्या कहा था...?
.
पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
लड़का - शादी करले मुझसे...!!!
.
लड़की - क्यों...?
.
लड़का - मेरा बाप गांव का सबसे बड़ा आदमी है...!!!
.
शादी के बाद लड़की को पता चला कि
लड़के का बाप 105 साल का है...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
पड़ोसी - यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है।
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है...?
.
.
पप्पू - वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं...!!!
.
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है...!!!
पड़ोसी बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें