फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू-गप्पू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 18 Jan 2021 09:54 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पति की उस समय हुई जोरदार कुटाई, जब वो पत्नी से बोला -
ला तेरे हाथों की उंगलियां दबा दूं...
.
थक गई होगी...
.
मुझे नचाते-नचाते...!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बच्चा - मम्मी मैं कैसे पैदा हुआ...?
.
मां - मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाल कर रख दी थी,
कुछ दिन बाद उसमें से तुम मुझे मिले...
.
बच्चे ने भी ठीक वैसा ही किया...
और कुछ दिन बाद जब उसने जा कर देखा तो उसमें एक कॉकरोच था...
.
बच्चा (गुस्से में) - दिल तो करता है कि तुझे अभी चप्पल से मार दूं,
पर क्या करूं...?
.
औलाद है तू मेरी...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक महाकंजूस पति अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने गया...
.
पत्नी - सुनो जी, मुझे प्यास लगी है...पानी की एक बोतल ले लीजिए।
.
पति - दही-कचौरी खाएगी क्या...?
.
पत्नी - एजी, ऐसे मत बोलिए, मेरे तो मुंह में पानी आ गया...
.
पति - बस, तो उसी को पी ले। बोतल में क्या डूब के मरना है...?

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की (दुकानदार से) - आटा है...?
.
दुकानदार - हां, पतंजलि का है...
.
लड़की - मुझे आशीर्वाद चाहिए...
.
दुकानदार - सदा सुहागन रहो...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - यार मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं...
.
गप्पू - क्यों, क्या हुआ...?
.
पप्पू - यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है...
.
गप्पू - हां तो इसमें दिक्कत क्या है...?
.
पप्पू - शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें