Jokes
- फोटो : Pixabay
पत्नी - क्यों जी, आटा कहां पिसवाया आपने...?
.
पति(सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर...
.
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
.
पति - कहीं तो नहीं गया, वहीं रूका था...
.
पत्नी - ध्यान कहां रहता है आप का.. आती-जाती औरतों को देख रहे होंगे, खूब जानती हूं आपको
.
पति(अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वहीं सामने खड़े होकर आटा पिसवाया
.
पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा
बहुत दिनों से नोट कर रही हूं घर के काम में आपका
बिल्कुल ध्यान नहीं रहता...
.
पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
.
पत्नी - रोटियां जल कैसे गई फिर..?