फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू और पुलिसवाले की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 07 Jun 2021 05:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

----------------------------------

बीवी ने पति को मैसेज किया -
आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
.
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
.
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना,
नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
रेलवे पूछताछ केंद्र पर एक महिला पहुंची...
.
क्लर्क - कोहरे के कारण सब ट्रेनें लेट हैं, 
और कुछ पूछना है...?
.
.
महिला - इस ड्रेस में मैं मोटी तो नहीं लग रही...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक दोस्त शायरी सुना रहा था... 
उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया!
.
दूसरा दोस्त - वाह वाह... वाह वाह...
.
पहला दोस्त - उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया...
.
उनकी मां ने देखा तो बोली- 
.
हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं...?
.
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू...!
.
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार 
देवता वाली फीलिंग आ रही है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...

पुलिसवाला (पप्पू से) - इस बैग में क्या है..?
.
पप्पू - बताते हैं...!
.
पुलिसवाले ने फिर से पूछा - अरे क्या है इसमें..?
.
पप्पू - बताते हैं... बताते हैं...!
.
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया..!
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला- 
साहब इसमें तो बतासे हैं..!
.
पुलिसवाला (पप्पू से) - इसमें बतासे हैं तो 
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था..?
.
पप्पू - इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!
.
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें