फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: भगवान जी से मन्नत मांगते हुए पप्पू ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 30 Jan 2021 11:35 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू अपनी बीवी के ब्यूटी पार्लर गया था,
लेकिन वहां जो लिखा था, उसे पढ़कर गिरते-गिरते बचा...
.
.
वहां लिखा था...
.
.
यहां भगवान की रचना के साथ छेड़छाड़ की जाती है...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - कल रात को क्या खाया था...?
.
लड़की - बर्गर, पिज्जा और कोक...!
.
डॉक्टर - देखो ये फेसबुक नहीं है, सच बताओ...!
.
लड़की - जी... बासी रोटी और टिंडे की सब्जी...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
दो दोस्त शराब पीने के बाद,
सिगरेट पीते हुए और गुटखा मुंह में दबाए हुए
बहुत ही गंभीर मुद्रा में बात कर रहे थे कि...
.
.
पिज्जा मत खाया कर बे...
मैदा होता है, बहुत नुकसान करती है शरीर को...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया...
.
हेलो... आप शादीशुदा हो...?
.
पप्पू - नहीं... और आप...?
.
जवाब आया- घर आओ बताती हूं...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू (हाथ जोड़कर) - हे भगवान, गर्लफ्रेंड चाहे दो या ना दो
.
पर...
.
बीवी ऐसी देना कि
पड़ोसियों के कलेजे जल जाएं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे...?
.
पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो,
आंसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले...
.
पत्नी - देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता।
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें