जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
पत्नी - सुनो जी अखबार में खबर है कि
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला...?
.
पति - ओह...!
कितने में...?
.
पत्नी - एक साइकिल के बदले में, कहीं
तुम भी तो ऐसा नहीं करोंगे...
.
पति - मैं इतना मूर्ख थोडे ही हूं...
तुम्हारे बदले में तो कार आ सकती हैं...!