Jokes
- फोटो : Pixabay
संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा....
.
आदमी - भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है...?
.
संता - भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए...?
.
आदमी - रमेश
.
संता - आपके माता-पिता क्या करते हैं ?
.
आदमी - क्यों? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
.
संता - तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं...?
.
आदमी - मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं। अब बता दीजिए।
.
संता - आपके नाम कोई जमीन जायदाद है...?
.
आदमी - जी भाईसाहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है।
प्लीज भाईसाहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है...?
.
संता - आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो ?
.
आदमी - जी हां मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। अब जल्दी से बता दीजिए।
.
संता - भाईसाहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है,
आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं,
पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड
उसके नीचे लगता है।