फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 21 Mar 2021 07:38 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक बार एक वैज्ञानिक ने 'शादी क्या होती है'
ये समझने के लिए शादी कर ली...
.
अब...
.
उसको ये समझ नहीं आ रहा कि विज्ञान क्या होता है...?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कल एक साधू बाबा मिले,
मैंने पूछा - कैसे हैं बाबाजी...?
.
बाबाजी बोले - हम तो साधु हैं बेटा,
हमारा 'राम' हमें जैसे रखता है हम वैसे ही रहते हैं...!
तुम तो सुखी हो ना बच्चा...?

मैं बोला - हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी
हमारी 'सीता' हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की - तुम किसी शादी-ब्याह में नाचते क्यों नहीं हो...?
.
.
लड़का - नाचती तो लड़कियां हैं,
हम तो भोले के भक्त हैं,
पी के तांडव करते हैं...!
.
लड़की बेहोश...

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - शादी क्या है...?
.
.
पति - 'मान भी जाओ' से लेकर 'भाड़ में जाओ' तक का सफर ही शादी है...
बाकी सब तो मोह-माया है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है
या मेरे संस्कार...?
.
.
पति - मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत
बहुत अच्छी लगती है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर - सबसे पवित्र वस्तु क्या है...?
.
पप्पू - सर मोबाइल...
.
मास्टर (गुस्से में) - वो कैसे...?
.
पप्पू - वह बाथरूम, अस्पताल, श्मशान से होकर आने के बाद भी
बिना धोये हुए घर, रसोई और मंदिर सब जगह जा सकता है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें