फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 05 Feb 2023 01:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jija Sali Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

संता अपने हेल्थ के बारे में अपने डॉक्टर से मिलने गया,
संता की नौकरी, पगार, काम के प्रकार इत्यादि को सुनकर डॉक्टर ने सलाह दी-
 ज़्यादातर पैदल चला करो
कोल्डड्रिंक्स कम कर दो
शराब तो बिलकुल ही छोड़ दो
बहुत ज्यादा पानी पियो
अगर आप-पास जाना हो तो रिक्शा से मत जाओ, चल के जाओ
बाहर का खाना पूरी तरह से बंद करो
घर पर तेल, घी मत खाओ और मांस, अंडे, मछली खाना बंद करो
संता ने हां तो बोल दिया.. फिर डरते-डरते सवाल पूछा-
डॉक्टर साब...मुझे हुआ क्या है??
डॉक्टर- तुम्हें हुआ कुछ नहीं है...तुम्हारी सैलरी ही कम है बे! इलाज झेल नहीं पाओगे...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो।

जीजा - नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..

साली - क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं

जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!!!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक रशियन भारत आया
आंखों के चेकअप के लिए गयाडॉक्टर ने बोर्ड के अक्षर दिखाकर पूछा क्या तुम ये पढ़ सकते हो
*CZWEXNOQSTAZKY*
रशियन बोला- पढ़ सकता हूं, इसे तो मैं जानता भी हूं,
मेरी बुआ का बेटा है...
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...

मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।

लड़का- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।

मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।

लड़का- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।

Funny Jokes: जीजा और साली के मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं कंट्रोल होगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो? 
आदमी गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी? 

Viral Jokes: पति और पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?

पति- बहुत ज्यादा...!!

पत्नी- फिर भी बताओ कितनी?

पति- इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें