फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: जीजा और साली के ये जोक्स हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 01 Sep 2022 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule in Hindi: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसी हम सभी को मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए आपको नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मालिक ने नौकर से कहा- मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई ऑर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना।
कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा- कोई ऑर्डर आया? 
नौकर ने कहा- जी हां, आया था, उसने ऑर्डर दिया कि दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ। मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है ?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो,
आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो...

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक व्यक्ति जो इलेक्शन मे किस्मत आजमा रहा था उसे सिर्फ तीन वोट मिले।
अब उसने सरकार से जेड प्लस की सुरक्षा मांग की,
जिले के डीएम साहब ने उसे समझाते हुए कहा- आप को सिर्फ तीन वोट मिले हैं फिर आप को जेड प्लस सुरक्षा कैसे दी जा सकती है?
वह व्यक्ति बोला- जिस शहर में लोग मेरे इतने खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रि- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

संता अपना लेसन याद करके नहीं आया।
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?
संता- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई।
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?
संता- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई।
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संता- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर से ना चली जाए।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? 
चिंटू- बस पूछो मत पापा पापा 
पापा- बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है 
बेटा- आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है 
फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी! जमकर हुई धुनाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक सरकारी दफ्तर के बोर्ड पार लिखा था, कृपया शोर न करें। 
किसी ने उसके नीचे लिख दिया 'वरना हम जाग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें