Jija Sali Jokes: सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी तरह हंसना भी बहुत जरूरी है। अगर आप मानिसक तनाव और चिंता से मुक्ति चाहते हैं, तो हंसना बहुत जरूरी है। बुरे वक्त में भी आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव और चिंता से बच जाते हैं। कितना भी बुरा वक्त हो हंसते रहने से वो भी जल्द खत्म हो जाता है। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम लोगों को हंसाने के लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक आदमी बारिश में भीगते हुए ठिठुरता हुआ जा रहा था।
एक लड़की जो छाता लेकर जा रही थी, बोली- आप चाहें तो मेरे छाते के नीचे आ सकते हैं।
आदमी- नहीं बहनजी, मैं ठीक हूं... कहकर आगे बढ़ गया।
आप सोच रहे होंगे कितना शरीफ आदमी था !
जी नहीं।
दरअसल पीछे-पीछे बीवी आ रही थी।