फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jija Sali Jokes: जीजा-साली के मजेदार चुटकुले हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

Tue, 14 Mar 2023 02:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jija Sali Jokes: आज कल की व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। अगर आपको ऐसे माहौल में भी प्रसन्न रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप खूब हंसेंगे। 

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
साली- कितनी बुरी बात है कि तुम दीदी से मार खाकर भी मुस्कुरा रहे हो? 
जीजा- तुम्ही तो कहती थी कि मुसीबत का सामना हंस कर करना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंगकर रहा था 
जीजा- वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा सुन्दर हो.. 
साली- जीजू आप बड़े वो हो.. 
जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो? 
आखिर क्या इस्तेमाल करती हो? 
साली- फोटोशॉप? 
जीजा बेहोश? 

Majedar Chutkule: गर्लफ्रेंड-बाॅयफ्रेंड की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ… 
ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? 
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं…

Hindi Jokes: संता ने बंता को बताया पत्नी से झगड़ा खत्म करने का गजब का तरीका, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
औरतें बहुत चालाक होती जा रही हैं ! 
कल मैंने अपनी साली से मजाक में कहा.. “साली तो आधी घर वाली होती है ” 
अब कम्बख्त आधी सैलरी मांग रही है.. 
ऐसा कोई करता है क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें