फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jija Sali Jokes: साली- अच्छे पति की पहचान कैसे होती है? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Wed, 05 Jul 2023 06:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jija sali Jokes - फोटो : अमर उजाला
Jija Sali Jokes: अच्छी सेहत के लिए हसना बेहद जरूरी है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो हंसते रहिए। मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा खुश रहना चाहिए। अगर आप प्रसन्न रहेंगे और हंसते रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। लोगों को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??
बीरबल - महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं... 
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ??
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...
 
विज्ञापन

2 of 5
Jija Sali Jokes - फोटो : iStock
साली- जीजा जी अच्छे पति की पहचान कैसे होती है?
जीजा जी- साली साहिबा अच्छे पति सबको ही मिलते हैं पर इसकी पहचान सिर्फ "पड़ोसन" को ही होती है बीवी को नहीं होती।
जीजा जी की ये बात साली साहिबा ने दीदी को बता दी।
उसके बाद जीजा ने कभी घर में पड़ोसन का जिक्र नहीं किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
Jija Sali Jokes - फोटो : iStock
पप्प-गप्पू से- पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,
कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।
गप्पू- क्या?
पप्पू- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?
 

4 of 5
Jija Sali Jokes - फोटो : iStock
एक महिला का दामाद बहुत ही काला था 
सास- दामाद जी आप तो 1 महीना यहां रुको दूध, दही खाओ, मौज करो आराम से रहो यहां 
दामाद- अरे वाह सासु मां आज बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पे 
सास- अरे प्यार व्यार कुछ नहीं कलमुहे वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया, 
कम से कम तुम्हें देख कर दूध तो देती रहेगी।

Hindi Jokes: बंता- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला? संता का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jija Sali Jokes - फोटो : iStock
एक दिन पिंटू पंडित जी के पास गया। 
पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है। 
पिंटू- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं। 
पंडित बेहोश!

Jokes Hindi: पति गुस्से से- तेरी जैसी 50 मिलेंगी, पत्नी ने दिया गजब का जवाब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें