Jija Sali Jokes: जोक्स और चुटकुले हंसाने में लोगों की काफी मदद करते हैं। अगर आप खुश रहते हैं और तनाव आपसे दूर रहता है। हंसने-मुस्कुराने से आपके चेहरे पर चमक रहती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
एक महिला पेट्रोल पंप पर पहली बार स्कूटी चला कर गई...
महिला- भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है...?
कर्मी- मैडम 80 रुपये लीटर...
महिला- ठीक से लगा लो भईया, बगल वाला तो 70 रुपये लीटर ही
दे रहा है।
कर्मी- (गुस्से में) अरे मैडम जी, बगल में डीजल की मशीन है...!
विज्ञापन
2 of 5
Hindi Jokes
- फोटो : iStock
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है आप?
जीजा- अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है
विज्ञापन
3 of 5
Hindi Jokes
- फोटो : iStock
एक महिला ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
ऑपरेटर- आपको क्या समस्या है...?
महिला- मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई...
ऑपरेटर (हंसते हुए)- तो इसके लिए आप एंबुलेंस
बुलाना चाहती हैं...?
महिला- नहीं, एंबुलेंस तो मेरे पति के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था...!
एक बार विज्ञान के शिक्षक ने पप्पू से पूछा- पप्पू बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था...?
पप्पू- नील आर्मस्ट्रांग
शिक्षक- शाबाश... और दूसरा...?
पप्पू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा सर, वो लंगड़ा थोड़ी ना था...!
पप्पू मंदिर गया... एक बाबा ने कहा- 10 रुपये दे बच्चा...
पप्पू ने 10 रुपये निकाल कर दे दिए...!
बाबा ने कहा- मैं खुश हुआ, मांग क्या मांगता है...?
पप्पू बोला- मुझे 100 रुपये दे दो...!