फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jija Sali Jokes: साली- जीजा जी आप क्या करते हैं? जीजा का जवाब पढ़कर बन जाएगा खुशी का माहौल

Fri, 07 Feb 2025 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jija Sali Jokes: अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा सेहतमद रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jija Sali Jokes: अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा सेहतमद रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Social Media Viral Jokes) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  
 
उर्दू की खूबसूरती देखिए
मैंने सुबह-सुबह लखनऊ फोन पर एक मित्र से पूछा – क्या कर रहे हो मित्र?
बोला- अभी मैं बड़ी शिद्दत से इज्जतों-अजमत की डोर को, बेपनाह उलझनों की गिरफ्त से आजाद करने की कशमकश में मुब्तिला हूं।
मैंने कहा- समझा नहीं।
बोला- पाजामे के नाड़े में गांठ पड़ गई है वही खोल रहा हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है आप?
जीजा- अरे मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर साली जी अभी तक बेहोश है

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सोनू- सर मेरी बीवी 2-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए।
बॉस- नहीं मिलेगी!
सोनू- थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप मेरे ही काम आएंगे।

Jokes: पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं, धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं? महिला ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मरीज- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश हूं।
चैन की नींद सोता हूं, कोई टेंशन नहीं है।
हर काम में दिल भी लगता है, लेकिन ऐसा क्यों है?
डॉक्टर- मैं तुम्हारी बीमारी समझ गया हूं। तुम्हें विटामिन 'शी' की जरूरत है।

Comedy Jokes: गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !!!
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें