फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: तबीयत ठीक नहीं है क्या? साली का जवाब सुनकर जीजा की बोलती हो गई बंद

Sat, 14 Mar 2026 05:49 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
Chutkule, Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

साली और कंजूस जीजा
जीजा- तबीयत ठीक नहीं है क्या?
जाओ डॉक्टर को दिखा लो 
साली- दिखाया था डॉक्टर को 
जीजा-क्या बताया उसने? 
साली- बोल रहा था, खून में शॉपिंग की कमी है
आप मुझे मॉल या ज्वेलरी शोरूम घूमा लाओ 
जीजा बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- मैं तुम्हें सात जन्मों तक चाहूंगी,
मुझे सोने का हार दिलवा दो
पति- हार के साथ कंगन भी दिलवा दूंगा,
लेकिन बात इसी जन्म तक रहने दो.......


पति से लड़ाई करती पत्नी ने खाया जहर 
पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई
पत्नी बाजार जाके जहर लाई और खा लिया!
लेकिन वो मरी नहीं बल्कि बीमार पड़ गई
पति गुस्से से बोला - 100 बार कहा है कि,
चीजें देख कर खरीदा करो,
अब पैसे भी गए और काम भी नहीं हुआ......
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- इंसान वहीं जो दूसरों के काम आए
चिंटू- लेकिन एग्जाम के वक्त न तो
आप खुद इंसान बनती हैं
और न दूसरों को बनने देती हैं....

Funny Chutkule: बच्चे को मिठाई के डिब्बे में मिला कॉकरोच, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Jokes: काम के लिए बाई रख लें? पत्नी का जवाब सुनकर पति की बोलती हो गई बंद

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर (एक घायल मरीज से)- जब तुमको पता था कि लड़की
कार चला रही है तो तुमको रोड से दूर चलना चाहिए था
मरीज- डॉक्टर साब, कौन सा रोड?
मैं तो खेत मे बैठकर चिलम पी रहा था......


65 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में डॉक्टर से कहा-
मैं ज्यादा पैसे देने को तैयार हूं,
पर मेरे इलाज के पूरे समय नर्स जरा सुंदर रखना
डॉक्टर- अंकल इस उम्र में आप ऐसी बात कर रहे हैं
बुजुर्ग- मेरे दो बेटे हैं, नर्स सुंदर होगी तो
दोनों सुबह-शाम दो बार मेरा हाल पूछने आंएगे....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सास (बहू से)- तुम्हें खाना बनाना नहीं आता?
बहू- नहीं मम्मी जी
सास- तो शादी से पहले क्यों नहीं बताया?
बहू- सरप्राइज......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें