फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: साली ने ऊंगली के इशारे से जीजा को बुलाया, वजह जानकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Mon, 08 Sep 2025 09:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

साली ने ऊंगली के इशारे से जीजा को बुलाया
जीजा- बोलो क्या काम है?
साली- कुछ नही जीजा जी, बस ऊंगली की 
ताकत चेक कर रही थी.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बिल्ली पप्पू का रास्ता काट गई
तो पप्पू वहीं रुक गया
बिल्ली हंसते हुए बोली- अबे निकल जा तेरी तो
शादी हो चुकी है
अब इससे बुरा तेरा क्या होगा.....

लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है,
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है.....
विज्ञापन

3 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बदनाम हो गई, बर्बाद हो गई
कहीं की न बची 
बॉयफ्रेंड- तो पगली मैं कौन सा तेरे प्यार में कलेक्टर बन गया हूं,
मैं भी तो पकौड़ी बेच रहा हूं..... 


Jokes: पत्नी की बीमारी को लेकर डॉक्टर ने सुरेश से कही ऐसी बात, पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था- 30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 


स्कूल के पीछे नदी में डूब रहे प्रिंसिपल को देख गोलू चिल्लाता हुआ 
स्कूल की तरफ भागता हुए कहता है- कल स्कूल की छुट्टी है, कल स्कूल की छुट्टी है.....

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू (दुकानदार से)- मैंने पिछले महीने आपसे मुर्गी का दाना खरीदा था
दुकानदार- तो क्या उसमें कोई खराबी थी?
चिंटू- एक महीना हो गए उसको गमले में बोए,
लेकिन अभी तक उसमें मुर्गी नहीं उगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें