फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: साली- आप अपने दोस्त को रोकते क्यों नहीं, जीजा का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 15 Jul 2025 06:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


साली- मैने सुना आपका एक दोस्त पागल लड़की के साथ शादी कर रहा है
आप अपने दोस्त को रोकते क्यों नहीं
जीजा- क्यों रोकू, उसने मुझे रोका था क्या....

साली (जीजा से)- जरा मेरी आंखों में देखो, क्या नजर आ रहा है, सच-सच बताना
जीजा- मुझे इनमें प्यार नजर आ रहा है
साली- ज्यादा बात मत बनाओ, मेरी आंख में मच्छर चला गया है
गौर से देखो और निकालो इसे....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू (पप्पू से)- भारी वर्षा के कारण ट्रेन देरी से चल रही है
पप्पू- तो फिर वर्षा को ट्रेन से उतार देना चाहिए.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- संतोष आम खाता है, इस वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो?
टिंकू ने अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया- Satisfaction is General Account

डॉक्टर- ये मरीज मर चुका है
तभी मरीज बोल पड़ा- मैं जिंदा हूं
मरीज की पत्नी- तुम चुप रहो जी, हमेशा अपनी चलाते हो, 
इतना बड़ा डॉक्टर क्या झूठ बोलेगा?....
 

Jokes In Hindi: बेटा- आज भी लौकी की सब्जी, पिता ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बच्चा अपने पापा की शादी की CD देखते हुए बोला-
मैं भी अपनी शादी में ऐसे ही आइटम गर्ल नचवायेंगे
पिता- ये आइटम गर्ल नहीं तेरी बुआ और मौसी है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद पहली बार ससुराल गया
सास बड़े गिलास में पानी और शाम को छोटे गिलास में दूध लाई
ये देखकर दामाद बोला- सुबह वाले गिलास की तबीयत खराब है क्या?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें