फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: साली- भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है, जीजा ने दिया गजब का जवाब

Thu, 24 Jul 2025 01:18 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

जीजा- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो?
साली- भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है
जीजा- बोल तो ऐसे रही हो, जैसे हमें तो भगवान ने मजदूरों को ठेके पर दिया था.....

साली (जीजा से)- 'साली आधी घरवाली' इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है, लेकिन दी नहीं जाती....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पति- पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हुई
पत्नी- मैं मायके जा रही हूं
पति- और मैं मंदिर जा रहा हूं
पत्नी- अब चाहे लाख मन्नतें मांग लो, फिर भी मैं वापस नहीं आऊंगी
पति- पगली मन्नत पूरी हो गई है, इसलिए जा रहा हूं.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू पर बिजली का तार गिर गया
पप्पू तड़प-तड़प के मरने ही वाला था कि अचानक
उसे याद आया बिजली तो 2 दिन से बंद है
पप्पू वापस उठकर, हंसते हुए बोला- याद नहीं आता तो मर ही जाता....

टीचर- बेटा, अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाए,
तो वो जरूर सफल होती है
गप्पू- रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो
आप मेरे सर नहीं, ससुर होते....

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश (राजू से)- पता है, संसार के सबसे बड़े पापी वे लोग होते हैं 
जो दिल जलाने वाली बात कहकर बोलते हैं, देख भाई, बुरा मत मानना.....


आज के मजेदार जोक्स: तीर्थ यात्रा पर जाने को लेकर सुरेश ने राजू से कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें