Today Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) और जोक्स (Jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....
जीजा- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
साली- लोग समय के साथ बदल जाते हैं,
लेकिन आप नहीं बदले
जीजा (खुश होते हुए)- वो कैसे?
साली- जब मैं आपसे मिली थी, आप तब भी
बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो...