फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: साली- देखिए न जीजा जी सामने वाले घर में कब से झगड़ा हो रहा है, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 29 Aug 2025 07:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

साली- देखिए न जीजा जी सामने वाले घर में कब से झगड़ा हो रहा है,
आप एक बार जाइये न
जीजा- मैं एक दो बार गया था, उसी का झगड़ा है.....

जीजा (साली से)- वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खुबसूरत हो
साली- जीजू आप बड़े वो हो
जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी खुबसूरत कैसे हो?
आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली- फोटोशॉप और कैमरा फ़िल्टर.....
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
पिता- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो, तुम्हारी शादी कर देते हैं
बेटी- जी पापा
पिता- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी (शरमाते हुए)- पिंक कलर का.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू एक बाबा के पास जाता है
पप्पू- बाबा मुझे एक लड़की बहुत पसंद है, 
मैं उसे कैसे Impress करूं?
बाबा- पहले देख उसे क्या पसंद है और फिर 
उसे वो ला कर दे दे, वो खुश हो जाएगी
पप्पू- बाबा उसे एक दूसरा लड़का पसंद है..... 


Hindi Jokes: होम्योपैथी दवा खाने को लेकर राजू ने सुरेश से कही ऐसी बात, वजह पढ़कर लोटपोट हो जाएगे आप

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी (पति से)-  कल जो भिखारी आया था, वो बहुत बदतमीज था
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल मैंने उसे खाना दिया था और आज वो मुझे
एक किताब देकर गया है
पति- कौनसी किताब?
पत्नी- खाना पकाना सीखें....

पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है
पत्नी- तो मैं क्या करूं, घर का सारा काम छोड़कर 
इस मक्खी को तैरना सिखाऊं क्या?   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मुझे किसी ने सलाह दी की बीवी से बहस में नहीं जीता जा सकता
इसलिए बस मुस्कुरा दिया करो, मैंने भी कोशिश की
बीवी- बहुत हंसी आ रही है आजकल तुम्हें?
लगता है तुम्हारा भूत उतारना ही पड़ेगा......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें