फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बीवी से डरने को लेकर साली ने जीजा से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 10 May 2026 01:15 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

साली- जो पति अपनी बीवी से डरते हैं,
वो स्वर्ग में जाते हैं
जीजा- और जो नहीं डरते
साली- उनके लिए धरती ही स्वर्ग के समान है
जीजा बेहोश...
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सोनू- मम्मी में रात को बाथरूम गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- क्या हुआ?
सोनू- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला,
उसमें अपने आप लाइट चालू हो गई
और उसमें से ठंडी-ठंडी हवा आने लगी
मम्मी- अरे तू फ्रिज में सू-सू कर आया....
विज्ञापन

3 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
भाभी- फोन पे इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
देवर- बहन है
भाभी- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किस लिए
देवर- बहन आपकी है, इसलिए......


भाभी- देवर जी मुझे किसी की नजर लग गई, मैं क्या करूं
देवर- खुद को दुनिया की बुरी नजरों से बचाया करो
सिर्फ आंखों में काजल काफी नहीं है।
गले में नींबू, मिर्च और चप्पल लटकाया करो।
देवर की बात सुनकर भाभी का पारा हो गया हाई

Jokes In Hindi: राजू ने पत्नी को वश में करने के लिए बाबा से लिया ताबीज, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Desi Chutkule: इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है, पिता का जवाब सुनकर बेटे की बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पिंकी- डॉक्टर साहब, मेरा वजन कैसे कम होगा?
डॉक्टर- बस अपनी गर्दन को दाएं-बाएं हिलाना है
पिंकी- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे तब.....
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक काला आदमी मरने के बाद स्वर्ग गया
स्वर्ग में उसे परी मिली और बोली- तुम कौन हो?
काला आदमी परी को इम्प्रेस करने के लिए बोला-
मैं टाइटैनिक का हीरो हूं
परी- टाइटैनिक डूबी थी, जली नहीं थी..... 


बीवी- अच्छा बताओ कि अरैंज और लव मैरिज में
क्या अंतर होता है?
पति- अरैंज मैरिज का मतलब 'बिका हुआ माल वापस न होगा'
और लव मैरिज का मतलब 'पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें