फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जीजा- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है? साली ने दिया गजब का जवाब

Fri, 26 Sep 2025 04:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल दीजिए। हंसते रहने से मन और शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। हसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आपका कितना भी बुरा वक्त हो और उसमें भी हंसते रहते हैं, तो यह बुरा वक्त भी जल्द ही कट जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 

साली- जीजा जी मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दीजिए
जीजा- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है?
साली- आप चलाना मैं पीछे बैठ जाऊंगी......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पप्पू (सुरेश से)- यार एक गड़बड़ हो गई
सुरेश- क्या हुआ?
पप्पू- मजाक-मजाक में मैंने गप्पू की गर्लफ्रेंड को 'आई लव यू' बोल दिया
सुरेश- फिर
पप्पू- अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि, किसको ब्लॉक करूं....

सुरेश- सर मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया
फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इंक्रीमेंट है.... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
मां (अपने बच्चों से)- जो मेरी सारी बात मानेगा और जरा सा भी
उल्टा जवाब नहीं देगा उसको मैं गिफ्ट दूंगी
बच्चा- ये क्या बात हुई इस तरह तो सारे गिफ्ट पापा ही ले जायेंगे.....


Desi Chutkule: बेटे को स्कूल छोड़ने गए पिता से टीचर ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'....

लड़का (फोन पर)- क्या कर रही हो?
लड़की- मेल निकाल रही हूं
लड़का- हां, गर्मी के मौसम में कम नहाते हैं
तो मेल जम ही जाता है
लड़का- मैं ऑफिस में हूं कुत्ते
ई-मेल निकाल रही हूं बेरोजगार......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- आपने कभी सोचा है कि बीवी के बाप को
अगर ससुर कहते हैं तो, गर्लफ्रेंड के बाप को क्या कहेंगे? 
गप्पू- अगर शादी के लिए हां कर दे तो ससुर,
नहीं तो असुर.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें