Hindi Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
Funny Jokes In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है, साथ ही साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes In Hindi) इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
साली- लोग कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर बनाई जाती हैं
जीजा- लेकिन नीचे जोड़ियों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि,
ऊपर भी ढंग से काम नहीं हो रहा है
जीजा की बात सुनकर साली की बोलती बंद हो गई......
विज्ञापन
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए
डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....
पति- ये शादीशुदा लोग कितना झूठ बोलते हैं
पत्नी- वो कैसे?
पति- अपनी एनिवर्सरी पर बोलते हैं कि पता ही नहीं चला
20 साल कैसे निकल गये,
जबकि इनको पता है, हर दिन कैसे निकलता है.....
विज्ञापन
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
सुरेश- मंगलसूत्र पहनाने से क्या होता है?
मोहन- मंगलसूत्र पहनाने के बाद मंगल
पति के पीछे लग जाता है
और सारे सूत्र बीवी के हाथ में चले जाते हैं.....
लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी.....
गोलू ने भगवान की बहुत कठोर तपस्या की
प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए और बोले- मांगो वत्स,
क्या चाहिए?
गोलू- सिस्टम से चलिए प्रभु
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं
उनका क्या हुआ?
क्लास में पिंकी को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा- जो लड़के पिंकी को बुआ कहते हैं,
वो सभी खड़े हो जाए
एक लड़के को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गए
टीचर ने पूछा- क्या तुम पिंकी को बुआ नहीं कहते?
लड़का- मैम में तो फूफाजी हूं......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)