Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
जीजा (साली से)- ठंड बहुत पड़ रही है
साली- जिंदा रहने के लिए अपनी पत्नी से बात-बात पर,
लड़ते रहना चाहिए
जीजा- ऐसा क्यों?
साली- क्योंकि वो ऐसा जरूर कुछ बोलेगी की
आपके तन-बदन में आग लग जाएगी और
आप ठंड से बचे रहेंगे.....
साली- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
जीजा- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'
जीजा की बात सुनकर साली के होश उड़ गए.....