फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cutkule In Hindi: काम के सिलसिले में बाहर जाने को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Tue, 19 May 2026 11:49 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।


पत्नी- जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले जाते हो,
तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है
पति- घबराओ नहीं, मैं इतनी जल्दी वापस आऊंगा कि,
तुमको पता भी नहीं चलेगा
पत्नी- तुम्हारी यही हरकत तो मेरी घबराहट का असल कारण है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- शराब छोड़ने को कहा था तुमसे,
अब तो नहीं पीते हो ना?
राजू- डॉक्टर साहब, अब तो मुश्किल से पीता हूं,
अगर कोई ज्यादा ही विनती कर दे, केवल तब
डॉक्टर- चलो कोई नहीं, पर ये साथ में किसे लाए हो आज?
राजू- ये वही है सर,  जिसे शराब पीने के लिए दिनभर,
विनती करने के लिए रखा हुआ है......


मुकेश- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है
डॉक्टर- क्या?
मुकेश- बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता
डॉक्टर- और ऐसा कब होता है?
मुकेश- फोन पर बात करते वक्त
डॉक्टर ने अपना सिर पकड़ लिया......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला,
फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता,
तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते....

Funny Jokes: आज से तुम ससुर को पिता और मुझे मां कहना, बहू का जवाब सुनकर सास के होश उड़ गए

Jokes: तुम मेरी बेटी से कब से प्यार करते हो? पप्पू का जवाब सुनकर पिता की बोलती हुई बंद

4 of 5
Hindi Jokes - फोटो : Freepik/Amar Ujala
लड़का- I love You
लड़की- मेरी चप्पल का साइज पता है ना
लड़का- फ्रेंडशिप हुई नहीं और फरमाइशें शुरू......


लड़का- तुमसे एक बात कहनी है,
कल जब तुम कॉलेज गई हुई थीं, तब मैं तुम्हारे घर गया था
लड़की- फिर
लड़का- लगता है, अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी
लड़की- क्यों, पापा से मिले थे क्या?
लड़का- नहीं, तुम्हारी छोटी बहन से मिला था..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- मां, कल आपने कहा था कि परियों के पंख होते हैं
और वह उड़ सकती हैं
मां- हां बेटा, वह उड़ सकती हैं
चिंटू- कल रात पापा नौकरानी से कह रहे थे कि तुम बिलकुल परी जैसी हो,
वह कब उडे़गी?
मां (गुस्से से)- बेटा वह कल सुबह होते ही उड़ जाएगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें