हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कामकाज, मीटिंग्स, ट्रैफिक और जिम्मेदारियों का ऐसा बोझ होता है कि अक्सर हंसी और मजाक के लिए समय ही नहीं मिलता। पूरे दिन भाग-दौड़, टेंशन और तनाव के बीच, हमारे चेहरे पर मुस्कान कम ही दिखाई देती है। ऐसे में थोड़ी सी हल्की-फुल्की हंसी या मजेदार कहानी पढ़ना हमारे मूड को तुरंत रिफ्रेश कर देता है और थोड़ी राहत भी देता है।
हंसी सिर्फ मूड को बेहतर ही नहीं बनाती, बल्कि शरीर में तनाव कम करने और ऊर्जा बढ़ाने का भी काम करती है। यही वजह है कि कभी-कभी हमें अपनी दिनचर्या से थोड़ा वक्त निकालकर कुछ मजेदार कहानियां, जोक्स या चुटकुले पढ़ने चाहिए। आइए जानते हैं।
कर्मचारी ऑफिस में लेट आया।
बॉस ने पूछा, “क्यों लेट आये?”
कर्मचारी बोला, “सॉरी सर, सड़क पर बहुत ट्रैफिक था।”
बॉस गुस्से में: “लेकिन ये तो रोज होता है, हर रोज लेट कैसे?”
कर्मचारी मुस्कुराया: “सर, मैं रोज नया एक्सपीरियंस लेना पसंद करता हूं।”