जिंदगी की भागदौड़, काम का तनाव और रोजमर्रा की परेशानियों के बीच अगर कोई चीज़ इंसान को सबसे ज्यादा सुकून देती है, तो वह है खुलकर हंसना। हंसी सिर्फ चेहरे पर मुस्कान नहीं लाती, बल्कि दिल और दिमाग दोनों को हल्का कर देती है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले वो जादू हैं, जो बिना दवा के मूड ठीक कर देते हैं। कभी दोस्तों की नोंक-झोंक हो, कभी पति-पत्नी की मजेदार तकरार, कभी टीचर-स्टूडेंट के किस्से हों या फिर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की नोकझोंक, हर जोक में छिपा होता है ठहाकों का खजाना।
आज के दौर में जब हर कोई मोबाइल और सोशल मीडिया में उलझा रहता है, तब एक अच्छा सा चुटकुला पूरे दिन की थकान उतार देता है। कुछ जोक्स ऐसे होते हैं जो पढ़ते ही चेहरे पर अपने आप हंसी ले आते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें याद करके बार-बार हंसी आ जाती है। यही वजह है कि जोक्स और चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। बच्चे हों या बड़े, ऑफिस में काम करने वाले हों या घर पर आराम करने वाले, हंसी सबको बराबर पसंद है।
टीचर -मिंकी से - क्या बात है आज तुम
पहली बार क्लास में बात कर रही हो ?
हमेशा तुम नजरें झुका कर मेरी
बातें बड़े ध्यान से सुनती थी !
आज तुम्हें क्या हो गया है ?
पिंकी :- सर जी ,आज मेरा नेट पैक खत्म हो गया है !!