फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल है, रोगी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 24 Dec 2025 01:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: आगे जो जोक्स और चुटकुले आने वाले हैं, वो ना सिर्फ आपको हंसाएंगे, बल्कि दिनभर की थकान भी हवा कर देंगे। यहां लॉजिक कम और मजा ज्यादा है, इसलिए ज्यादा सोचिए मत, बस पढ़ते जाइए और ठहाके लगाते जाइए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
अगर दिन की शुरुआत फीकी लग रही है या शाम तक दिमाग पूरी तरह पक चुका है, तो समझ लीजिए अब हंसने का सही वक्त आ गया है। जिंदगी वैसे ही कम ड्रामे नहीं देती, ऊपर से टेंशन, जिम्मेदारियां और बेवजह के स्ट्रेस अलग। ऐसे में अगर चेहरे पर मुस्कान न आए, तो फिर मजा ही क्या। इसलिए कुछ देर के लिए सब कुछ साइड में रखिए, दिमाग को आराम दीजिए और हंसी का फुल डोज लेने के लिए तैयार हो जाइए।

आगे जो जोक्स और चुटकुले आने वाले हैं, वो ना सिर्फ आपको हंसाएंगे, बल्कि दिनभर की थकान भी हवा कर देंगे। यहां लॉजिक कम और मजा ज्यादा है, इसलिए ज्यादा सोचिए मत, बस पढ़ते जाइए और ठहाके लगाते जाइए। क्योंकि हंसना सेहत के लिए भी अच्छा है और मूड के लिए तो रामबाण इलाज है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : freepik
डॉक्टर- मैं कुछ दवाइयां लिख देता हूं, इन्हें खा कर तुम जल्दी ठीक हो जाओगे लेकिन ये बहुत महंगी हैं।
लप्पू- मगर डॉक्टर साहब मैं तो गरीब हूं, मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।
डॉक्टर- अच्छा तो पैसों के अलावा फिर क्या दे सकते हो?
लप्पू- मैं कब्र खोदने का काम करता हूं, आपकी कब्र मुफ्त में खोद दूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
झप्पू- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?
डॉक्टर बेहोश

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- डॉक्टर साहब कोई अच्छी दवाई दे दीजिए, सिर दर्द हो रहा है बहुत।
डॉक्टर (जांच करने के बाद)- इस समय आपको आराम की सबसे ज्यादा जरूरत है। मैं नींद की गोलियां दे रहा हूं, इन्हें रात को अपनी बीवी को खिला के सोना।
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है।
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया...और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

डॉक्टर- रात में टेंशन लेकर नहीं सोना चाहिए।
मटरू- तो फिर क्या मायके भेज दें? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें