फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी बोली: चलो आज कहीं घूमने चलते हैं, और ड्राइविंग मैं करूंगी, इतना सुनते ही पति के निकला

Mon, 15 Dec 2025 04:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हल्के-फुल्के जोक्स दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ शेयर करने का मजा ही कुछ और होता है। तो चलिए, पढ़ते हैं कुछ ताजा और मजेदार चुटकुले, जो चेहरे पर मुस्कान ला दें।
 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
कहते हैं खुलकर हंसने से न सिर्फ मन हल्का होता है, बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहती है। रोजमर्रा की भागदौड़ में अगर कुछ पल मजेदार चुटकुलों के नाम कर दिए जाएं, तो तनाव अपने आप कम हो जाता है। ऐसे ही हल्के-फुल्के जोक्स दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ शेयर करने का मजा ही कुछ और होता है। तो चलिए, पढ़ते हैं कुछ ताजा और मजेदार चुटकुले, जो चेहरे पर मुस्कान ला दें।

एक आदमी शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।
अचानक कार सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई।
पुलिस वाला बोला, बाहर निकलो।
आदमी बोला, माफ कर दो साहब।
पुलिस ने कहा, दारू पीकर गाड़ी चलाते हो, मुंह खोलो।
आदमी बोला, अरे साहब पहले ही बहुत पी रखी है, और कितना पिलाओगे।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
चिंटू समोसा तोड़कर सिर्फ अंदर का मसाला खा रहा था।
मिंटू ने पूछा, पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा।
चिंटू बोला, मैं बीमार हूं।
डॉक्टर ने बाहर की चीज खाने से मना किया है।

राहुल बहुत परेशान दिख रहा था।
किसी ने पूछा, इतनी टेंशन क्यों है।
राहुल बोला, यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए दो लाख उधार दिए थे।
अब उसे पहचान ही नहीं पा रहा हूं।
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी बोली, शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे।
अब शादी के बाद घर के बाहर भी नहीं ले जाते।
पति बोला, कभी चुनाव जीतने के बाद प्रचार देखा है।

बैंक लूटने के बाद डाकू ने क्लर्क से पूछा, तुमने मुझे देखा।
क्लर्क बोला, हां।
डाकू ने उसे गोली मार दी।
फिर दूसरे आदमी से पूछा, तुमने कुछ देखा।
वह बोला, नहीं।
फिर बोला, लेकिन मेरी पत्नी ने देखा है और वो पुलिस को भी बताने वाली है।

4 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
सरकार ने आदेश जारी किया कि दोपहिया चलाते समय पुरुष हो या महिला, हेलमेट पहनना जरूरी है।
यह खबर सुनते ही पत्नी ने अलमारी खोली और बोली, हे भगवान, अब तो इतने सारे मैचिंग हेलमेट खरीदने पड़ेंगे।
पति ने चुपचाप स्कूटर बेच दिया।

पत्नी ने कहा, तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरी लिखते हो, ये रेशम सी जुल्फें और ये प्यार भरे अल्फाज किसके लिए हैं।
पति बोला, पगली, तेरे लिए ही तो लिखता हूं।
पत्नी बोली, फिर वही रेशमी जुल्फ अगर दाल में आ जाए तो इतना चिल्लाते क्यों हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी बोली, सुनो, मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं।
पति बोला, ऑल आउट पी लो, छह सेकेंड में असर शुरू।

पत्नी बोली, चलो आज कहीं घूमने चलते हैं, और ड्राइविंग मैं करूंगी।
पति बोला, वाह।
मतलब जाएंगे कार में और वापस आएंगे अगले दिन के अखबार में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें