Today’s Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि सभी के जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है, जिससे लोगों को तनाव हो जाता है। लेकिन हंसने से आप इस समस्या से बच सकता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसके साथ ही हंसने से कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...
सास (फ्रिज खोलती है )- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है ?
बहू- मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें. सास बेहोश....