Funny Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसी हम सभी को मानसिक तनाव से बचाने का काम करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर
चिंटू- ब्रेकिंग न्यूज- ब्रेकिंग न्यूज
पिंटू- क्या हुआ यार
चिंटू- सरकार ने सोना बिल्कुल फ्री कर दिया हैं
पिंटू- क्या बात कर रहा है भाई
चिंटू- हां भाई
पिंटू- रूक मैं अभी पूरे परिवार को लेकर जाता हूं दुकान पर
चिंटू- दुकान पर क्यों ?
पिंटू- वहीं तो सोना मिलेगा
चिंटू- वो तो तुम्हारे घर पर भी मिल जाएगा।
पिंटूृ- क्या बात कर रहा है तू
चिंटू- और क्या नहीं तो...सुबह सोना, दोपहर सोना, रात सोना जब मन करे तब सोना।
चिंटू की बात सुनकर पिंटू ने उसकी जमकर कुटाई कर दी।