फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शादी में फेरों के दौरान दुल्हन ने कही ऐसी बात, सुनकर बेहोश हो गया दूल्हा

Tue, 23 Nov 2021 03:06 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

दो बच्चों की मां तीसरी शादी कर रही थी...!
फेरों के समय एक बच्चा रोने लगा...!
मां का जवाब सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया...!
मां बोली चुप हो जा नहीं तो अगली बार नहीं
लाऊंगी...!

 
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बाप हूं...
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!
 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से पूछा गया -
एक ऐसा वाक्य बताइए, जिसमें - दुविधा, जिज्ञासा,
डर, शांति, क्रोध और खुशी का आभास हो...!
पुरस्कृत वाक्य था - मेरी पत्नी मुझसे बात नहीं कर रही है...!
 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की - स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला - मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए) - स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला - हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला -  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है...!
पति - ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग पर जाने
की सोच रहा था...!
पत्नी - जानू, मैं तो मजाक कर रही थी...!
पति - मैं भी मजाक ही कर रहा था, चल उठ के
खाना बना...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं...?
गप्पू - क्यों...?
पप्पू - ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें
कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं...!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें