फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी ने पति के साथ किया ऐसा समझौता, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 11 Aug 2023 12:56 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes in Hindi: हर इंसान के जीवन में कोई न कोई परेशानी जरूर होती है। ऐसे में अक्सर लोग अधिक सोचने की वजह से तनाव और अवसाद जैसी समस्या के शिकार हो जाते हैं। अगर आप इस तरह की परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता और मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

पति- पत्नी की लड़ाई हो गई...दिनभर चुपचाप रहने के बाद
पत्नी पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने के बाद अच्छा नहीं लग रहा,
एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, 
आंधी आ रही है, लग रहा है आज तूफान आएगा, 
क्या आज छुट्टी ले सकता हूं?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है...मुझसे या पत्नी से?
कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
संता- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है ?
बंता- बिजली विभाग।
संता- वो कैसे ?
बंता- हाथ लगाकर देख, पता चल जाएगा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है।
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- बेटा, जरा मेरे जूते लाना...! 
बेटा- पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...? 
पिताजी- पहले तो दोनों की जरूरत थी, अब तो तू एक ही लेकर आ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें