फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: नौकर- मैडम शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है क्या करूं? पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Mon, 31 Jul 2023 03:51 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: आज के समय में हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी हो गया है। आपको अपने दिनभर के काम से जब भी फुर्सत मिले तो मन को प्रसन्न और तरोताजा करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारी दिनभर की थकान से छुटकारा मिलता है। हंसने से हमारा मन बेहद प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने और दिनभर थकान दूर करने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

नौकर- मैडम घर में मेहमान आए हैं,
शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं?
मैडम- अरे डरता क्यों है, न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है, डाल दो 2 बूंद.
नौकर बेहोश!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू ने पिंटू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
पिंटू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बाबाजी का सत्संग सुनने के बाद पति घर आकर अपनी पत्नी को गोद में उठाकर बोला...
पत्नी- क्या, इतना खुश क्यों हैं, क्या बाबा ने पत्नी से प्यार करने के लिए बोला है?
पति- नहीं रे पगली, उन्होंने कहा अपने दुख खुद उठाओ...!!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर (स्टूडेंट से)- तुम पंछी के बारे में सब जानते हो?
स्टूडेंट- हां..
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा पंछी उड़ नहीं सकता?
स्टूडेंट- मरा हुआ पंछी.!!
दे थप्पड़..... दे थप्पड़....!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एग्जाम शुरू होते ही बच्चे ने पेपर पर सुसु कर दिया
यह देख मैडम बोली-तुमने पेपर पर सुसु क्यों कर दिया।
बच्चा बोला-मां ने कहा था...
एग्जाम में पेपर मिलने के बाद जो पहले आए वही करना।
इसके लिए पहले सुसु किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें