Latest Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहना है और हम स्वस्थ भी रहते हैं। यही कारण है कि कहा जाता है, स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही मानसिक तनाव और चिंता जैसी तमाम परेशानियां दूर हो जाती है। वहीं दूसरी ओर जो लोग हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, उन लोगों से अधिक से अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं और अधिक समय बिताना चाहते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा मीटिंग में हूं।
बाद फोन करता हूं।
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया..
पड़ोसन: क्या आप फ्री हो, डिस्टर्ब तो नहीं किया ?
पति: बोलिए, हुकम कीजिए।
पड़ोसन: मुझे कोई काम नहीं, पर आपकी पत्नी को काम है लो बात कीजिए।
पत्नी: शाम को घर आओ तो आयोडेक्स लेते आना