फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति-पत्नी के मजेदार जोक्स आपको हंसा-हंसाकर कर देंगे लोटपोट, पढिए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 21 Jun 2023 06:10 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहना है और हम स्वस्थ भी रहते हैं। यही कारण है कि कहा जाता है, स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही मानसिक तनाव और चिंता जैसी तमाम परेशानियां दूर हो जाती है। वहीं दूसरी ओर जो लोग हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, उन लोगों से अधिक से अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं और अधिक समय बिताना चाहते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा मीटिंग में हूं।
बाद फोन करता हूं।
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया..
पड़ोसन: क्या आप फ्री हो, डिस्टर्ब तो नहीं किया ?
पति: बोलिए, हुकम कीजिए।
पड़ोसन: मुझे कोई काम नहीं, पर आपकी पत्नी को काम है लो बात कीजिए।
पत्नी: शाम को घर आओ तो आयोडेक्स लेते आना
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टिल्लू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया…..
टिल्लू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला ले काट ले जितना काटना है काट ले।
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और
थक कर बोला- अबे तू इंसान है या भूत।
टिल्लू- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन साले
मेरा यह पैर नकली है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टिल्लू अपने दोस्त से बात कर रहा था।
मेरी पत्नी का स्वभाव बहुत खर्चीला है।
हर दूसरे दिन 1000 और 2000 रुपये मांगने लग जाती है।
दोस्त- आखिर इतने पैसे का वह करती क्या है?
टिल्लू- क्या पता मैंने कभी दिए ही नहीं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत बार बार घर के बाहर आती,
पड़ोसी- माताजी ये क्या कर रहीं हैं?
औरत- मेरी बहू टीवी पे Yoga करना सीख रही है,
उसमें बोल रहे हैं कि सास अंदर करो, सास बाहर करो
औरत की बात सुनकर पड़ोसी हो गया बेहोश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
15 साल का चिंटू अपने पापा के साथ एक होटल में गया।
पापा (वेटर से) - एक बियर और एक आइसक्रीम लाओ।
चिंटू- आइसक्रीम क्यों पापा, आप भी बियर लीजिए ना
उसके बाद होटल से घऱ तक चिंटू की सुताई चालू रही।
ये देखकर होटल का वेटर जोर जोर से हंसने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें