फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें कर देंगी लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 10 Oct 2022 08:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Husband Wife Jokes in Hindi: हंसना-हंसाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हमारी खिलखिलाहट में छिपी खुशहाली सेहत के लिए इतनी जरूरी है कि इसके फायदे जानने के बाद आप हर समय हंसना चाहेंगे। हंसने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है और ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। इससे दिल की जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपो हो जाएंगे। 

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश

 
विज्ञापन

3 of 7
s - फोटो : s
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। 
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सब्जीवाला - भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या...? 
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...? 
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली___चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली 
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं 
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा.
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो... 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें