Today’s Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते काम के बोझ के बीच लोगों के लिए खुद को स्वस्थ रख पाना भी किसी चुनौती से कम नहीं लगता है। इतना ही नहीं लोग इतने व्यस्त हो गए हैं अपनी हंसी तक भूल गए हैं। यही कारण है कि लोग शारीरिक और मानसिक तनाव जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। अगर हम हंसते रहते हैं तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर-
बीवी- जी अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर बताइए?
पति- देख भाग्यवान, अरेंज मैरिज का मतलब होता है
“बिका हुआ माल वापस नहीं होगा” और लव मैरिज का मतलब होता है
“पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”।
विज्ञापन
2 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : Pixabay
पिता ने बेटे से कहा: लड़की वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना!!
लड़की वालों के आते ही बेटे ने पिता से कहा: पापा चाबी देना वो ट्रेन धूप में खड़ी है,
उसे अंदर कर दूं...!!
विज्ञापन
3 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
मंटू पहले दिन कॉलेज पहुंचा तो खुशी से उछलने लगा
दोस्त- अरे मंटू इतना खुश क्यों हो रहे हो?
मंटू- आज पहली बार किसी लड़की ने मुझसे बात की
दोस्त- अरे वाह! क्या कहा उसने...
मंटू- मैं मेट्रो में बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है।
4 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- बताओ बंदर को अंग्रेजी में क्या बोलते हैं?
चिंटू- मंकी
टीचर- ये तुमने किताब से देख कर बोला है न?
चिंटू- नहीं सर, मैंने तो आपको देख कर बोला।
विज्ञापन
5 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
यमराज (औरत से) - चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत - बस दो मिनट दे दो।
यमराज - दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी...?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, Traveling to yamlok!
विज्ञापन
6 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
आदमी शादी से पहले 'गर्मजोशी' में,
शादी के बाद कुछ दिनों तक 'मदहोशी' में,
और...
उसके बाद का पूरा जीवन
'खामोशी' में रहता है!
'पूजा' में मन नहीं लगता है तो-
1. 'अर्चना' 'आरती' में मन लगाना चाहिए तभी आपको 'शांति' मिलेगी।
2. अगर फिर भी 'पूजा' और भक्ति में मन नहीं लग रहा है तो
आप 'शांति' के साथ अकेले में बैठ जाएं जिससे आपको 'ज्योति'
के दर्शन होंगे और वहीं आपको 'दिशा' दिखाएगी।
3.और जिस 'दिशा' के साथ आप चलेंगे वहां रास्ते में आपको
'उन्नति' और 'प्रगति' मिलेगी जिससे आपको 'संतोष' की प्राप्ति होगी।
4. और 'संतोष' को पाने के बाद आपको जीवन में कुछ करने के लिए 'प्रेरणा' मिलेगी।