फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 07 Jun 2024 01:42 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Hindi Funny Jokes: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

रोहन सर्दी में अपनी बिल्ली को ठंडे पानी से नहला रहा था
मोहन - ठण्डे पानी से मत नहला मर जाएगी
(जब मोहन घर वापिस आया तो बिल्ली मर गयी थी
मोहन - मैंने बोला था ना बिल्ली मर जाएगी
रोहन - अरे यार बिल्ली नहलाने से नहीं मरी 
बल्कि नहलाने के बाद निचोरने से मर गयी
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
रेस्टोरेंट वाले अपने साइन बोर्ड
पर लिखते हैं- घर जैसा स्वाद
और घर में मैडम YouTube पर 
सर्च करती हैं- रेस्टोरेंट जैसा खाना 
घर पर कैसे बनाएं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई,
 मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 
10 रुपये अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
दो दोस्त आपस में बातें कर रहे थे।
पिंटू- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है, लेकिन 2 जगह बंद होता है।
चिंटू- वो कब-कब?
पिंटू- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें