Jokes In Hindi: अक्सर लोग अपने काम और जिम्मेदारियों के बोझ के तले इतना दब जाते हैं, कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिलता है। हालांकि स्वस्थ रहने के लिए हमें दिन में या हफ्ते में थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालना चाहिए। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं।
तीन दोस्त थे
पहला दोस्त – पत्नी के पैर दबाना
गुलामी है या मोहब्बत….?
दूसरा दोस्त – कभी कभार दबाना गुलामी,
रोज दबाना मोहब्बत..
तीसरा दोस्त – अपनी हो तो गुलामी
दूसरे की हो तो मोहब्बत