फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: दो महिलाओं की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 25 Jul 2023 05:52 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: इंसान की अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद है। हंसने से इंसान तरोताजा महसूस करता है और थकावट दूर रहती है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हसने के लिए कोई खास समय नहीं होता है, क्योंकि आप कभी भी हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

दो महिलाएं बात कर रही थीं...
पहली बोली (चिंकी)- बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था 
कि भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा! 
दूसरी महिला - तो क्या हुआ? 
पहली महिला (चिंकी) - अब पता चला वो वजन की बात कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही में ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं.. थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन टीटू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
टीटू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।
बॉस हैरान रह गया।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी: सुनो... मैं दो घंटे के लिए बाहर जा रही हूं!
तुम्हें कुछ चाहिए क्या ?
पतिः अरे नहीं.." इतना ही काफी है !
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के बाद बीवी से प्यार जताने के लिए
I Love You से भी असरदार शब्द है।
लाओ आज बर्तन मैं धो देता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें