फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जाकर देखो चूहे कपड़े कुतर रहे हैं, पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती हो गई बंद

Mon, 13 Oct 2025 12:45 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

रजाई मे ठंड से कपकपाते पति से पत्नी ने कहा- 
सुनो जी, कितनी देर से किटकिट की आवाज आ रही है,
जाकर देखो चूहे कपड़े कुतर रहे हैं
पति (कांपते हुए)- चुड़ैल कही की, सारी रजाई तो तूने खीच ली
ठंड से मेरे ही दांत किटकिटा रहे हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- आज मैं तुमको ऐसी दवा दूंगा की फिर से जवान हो जाओगे
मरीज- ऐसी दवा मत दीजिएगा, वरना मेरी पेंशन बंद हो जाएगी.....

मुकेश- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है
डॉक्टर- क्या?
मुकेश- बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता
डॉक्टर- और ऐसा कब होता है?
मुकेश- फोन पर बात करते वक्त
डॉक्टर ने अपना सिर पकड़ लिया......
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी के बाद सोनम अपनी सहेली प्रिया से मिली
प्रिया- क्या बात है, शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो?
सोनम- क्या बताऊं यार?
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है और न करूं तो
सास फूल जाती है......


Comedy Jokes: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने को लेकर रिंकी ने पिंकी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
बीवी- पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ?
पति- पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है...

पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला-
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे
और किस्सा खत्म कर मेरा.....  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ
बाप- थैंक गॉड,  मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है
बाप बेहोश...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें