फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: आपके सिर से खून क्यों निकल रहा है? पति का जवाब सुनकर पत्नी के होश उड़ गए

Fri, 22 May 2026 10:57 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। ऐसे में हम आपको गुदगुदाने के लिए मजेदार वायरल चुटकुले लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं।  अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पत्नी- हाय राम, आपके सिर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- दोस्त ने ईंट मार दी
पत्नी- तो आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न
पत्नी- क्या?
पति- उसकी पत्नी का हाथ.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू- भगवान मैं पापी हूं, मुझे दर्द दो, दुख दो
मुझे बर्बाद कर दो, मेरे पीछे चुड़ैल लगा दो
भगवान- अबे एक लाइन में सीधे बोल न, 
कि बीवी चाहिए......


98 साल के बूढ़े आदमी और 18 साल की
लड़की ने शादी कर ली
मीडिया ने लड़की से पूछा-
इनमें आपको शादी लायक क्या दिखा?
लड़की- एक तो इनकी Income, दूसरे इनके दिनकम.....
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी (महिला से)- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
महिला- मेरे पास कुछ नहीं है
भिखारी- बस 5 रुपये का सवाल है
महिला- हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो.... 


Comedy Jokes: पप्पू से हुई पड़ोसन की लड़ाई, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेगे आप

Hindi Jokes: हमारा चिंटू पढ़ाई में कैसा है? टीचर का जवाब सुनकर पिता की बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर- पिंकी, तुम्हारा वजन बहुत बढ़ गया है,
थोड़ा अपने खाने पर ध्यान दो
पिंकी- डॉक्टर साहब, खाने पर ध्यान देने के कारण ही,
तो ये हाल है......


कोमा से उठने के बाद पिंकी- मुझे क्या हुआ था, डॉक्टर साहब
डॉक्टर- आपका इंटरनेट बंद हो गया था.....  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना,
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटाकर 8000 मिलते हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें